सांसद निशिकांत दुबे ने किया 1.66 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
प्रधानमंत्री जनमन योजना से 3 सड़कों की सौगातप्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रविवार को जरमुंडी प्रखंड की भोराबाद पंचायत अंतर्गत सुंदरमोड़ गांव में करीब 1 करोड़ 66 लाख 81 हजार 600 रुपये की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का शिलान्यास किया। सांसद ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तीनों सड़कों का निर्माण झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दुमका द्वारा कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जरमुंडी और सरैयाहाट प्रखंड के ग्रामीण क्


