ईंट लदे ट्रक की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सड़क जाम

Share this news

डांगापाड़ा में हादसे के बाद हिरणपुर-शहरगांव मुख्य सड़क पर वाहनों की लगी कतार

पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में मंगलवार को ईंट लदे ट्रक की चपेट में आने से 53 वर्षीय जनमजय ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कदमटोला गांव के निवासी थे। बताया गया कि मंगलवार को वे डांगापाड़ा हटिया करने आए थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हिरणपुर-शहरगांव मुख्य सड़क जाम कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। सड़क जाम रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला