स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
टीबी स्क्रीनिंग, संस्थागत प्रसव और आभा कार्ड निर्माण का लक्ष्य पूरा करने पर जोरदुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों में डेंगू, मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए 14 प्रकार की जांच किट और आवश्यक दवाओं क
