महासप्तमी पर खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
दुधानी दुर्गापूजा समिति मना रही स्वर्ण जयंती वर्षबेलबरन अनुष्ठान के साथ शुरू हुई दुर्गा पूजा: दुमका। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को दुमका के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्थापना तथा मां दुर्गा की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमाओं के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले विभिन्न पूजा समितियों और श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक व शंख ध्वनि के साथ कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु माथे पर कलश और कंधे पर डोली लेकर बड़ा बांध तालाब
