रानेश्वर पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को भेजा जेल

रानेश्वर पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को भेजा जेल

चार नाबालिगों को हिजला के संप्रेक्षण गृह में किया गया निरूद्ध

दुमका। जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप और दूसरी नाबालिग के साथ हुए छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि चार जुवेनाईल को दुमका के हिजला में स्थित संप्रेक्षण गृह में निरूद्ध किया गया है।

केनाल के पास चार युवकों ने एक किशोरी से किया गैंगरेप

4 अक्टूबर शाम को एक नाबालिक लड़की द्वारा रानेश्वर थाना में एक आवेदन समर्पित कर सूचित किया गया कि 3 अक्टूबर 2025 को अपनी सहेली के साथ दुर्गापूजा मेला देखकर घर वापास आने के पश्चात रात्रि करीब 9ः30 बजे अपनी सहेली के साथ शौच करने हेतु गांव के ही केनाल के तरफ निकली थी। केनाल से कुछ दूर पर सुनसान जगह में अपने गांव के ही आठ लड़के आपस में बातचीत कर रहे थे जिसमें से चार लड़के द्वारा आवेदिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए केनाल से करीब 500 मीटर दूरी पर सुनसान जगह में ले जाकर बारी बारी से बलात्कार किया गया तथा चार अन्य लड़के द्वारा आवेदिका के सहेली को पकड़ कर छेड़खानी करते हुए बलात्कार करने का प्रयास किया गया। तो उनके द्वारा विरोध करते हुए जोर जोर से हल्ला करने लगे।

पोक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपरियों को किया गिरफ्तार

हल्ला सुनकर ग्रामीणो द्वारा वहां पहुच गए तब घटना में संलिप्त सभी लड़का वहां से भाग गया। ग्रामीणो द्वारा उक्त दोनों लड़की को अपना घर ले आये। इस संबंध में रानेश्वर थानां कांड संख्या 38/2025 में धारा 70(2)/74/62/3(5) बीएनएस एवं 6/8 पोक्सो अधिनियम 2012 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में 4 अक्टुबर को कांड में संलिप्त आठ लड़को में से चार विधि विरुद्ध बालक होने के कारण उन्हें निरुद्ध किया गया एवं शेष चार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *