उड़ीसा की अमित ब्रदर्स बनीं सारजोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप की विजेता
दुमका, संवाददाता।दुमका के बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सारजोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब उड़ीसा की अमित ब्रदर्स, बोंडामुंडा ने अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में अमित ब्रदर्स ने लिंडा ब्रदर्स, रांची को 1-0 के मैदानी गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक गोल के साथ अमित ब्रदर्स ने जीत सुनिश्चित की।विजेता टीम को मुख्य अतिथि जामा विधायिका डॉ. लुईस मरांडी द्वारा


