रांची दुमका इंटरसिटी ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की मौत

रांची दुमका इंटरसिटी ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की मौत

दुमका। रांची से चलकर दुमका पहुंची इंटरसिटी ट्रेन के बॉगी में एक व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। यह घटना कल सोमवार रात की है। आरपीएफ द्वारा उसे इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत को घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौत की सूचना पर आज मंगलवार को सुबह 9रू00 बजे के करीब नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में दिया। शव की तलाशी लेने पर उसके पास से ट्रेन के दो टिकट बरामद हुआ। एक टिकट भागलपुर से रांची का है जबकि दूसरा टिकट रांची से दुमका का है।

सीढ़ी से गिरकर घायल वृद्ध की पीजेएमसीएच में हुई मौत

दुमका। जिला के जामा थाना के अमला चातर गांव में सीढ़ी से गिरकर रामेश्वर पंडित नामक वृद्ध घायल हो गए। यह घटना 14 दिसंबर की है जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान आज मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं करने का अनुरोध किया गया। परिजनों द्वारा लिखित दिए जाने के बाद आज मंगलवार को दोपहर 1रू00 बजे के करीब पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।

आग में झुलसी महिला को अस्पताल में करवाया भर्ती

दुमका। जिला के मसरिया थाना के केंद डंगाल गांव में आग तपने के दौरान कपूर बास्की नामक एक महिला झूलस गई। घटना आज मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आज मंगलवार को दिन के दस बजे के करीब दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है रही है। महिला बंदोबस्त कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कमी के रूप में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *