केस रिव्यू को लेकर एसपी पहुंचे सरैयाहाट व हंसडीहा

केस रिव्यू को लेकर एसपी पहुंचे सरैयाहाट व हंसडीहा

दुमका। एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने मंगलवार को सरैयाहाट एवं हंसडीहा थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए दोनों थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

लंबित कांडों में करें वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की की कार्रवाई

समीक्षा के क्रम में एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों में शीघ्र कार्रवाई कर वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान एसपी ने इन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसपी ने इंटरस्टेट चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

दुमका। बिहार चुनाव को लेकर झारखंड बिहार को जोड़ने वाले बुढ़वाकुड़ा स्थित ग्रामीण सड़क पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र में बनाए गए इंटरस्टेट चेकपोस्ट का मंगलवार को एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्ट में मौजूद कर्मियों को एसपी ने कई दिशा निर्देश दिए। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसके बाद झारखंड की सीमा से सटे सरैयाहाट प्रखंड पर चेकपोस्ट के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *