झारखंड क्रांति सेना ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर उठाया सवाल

झारखंड क्रांति सेना ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर उठाया सवाल

अनाथ व बेघर बच्चों का भरण पोषण व शिक्षा देने वाला कुख्यात अपराधी कैसे

दुमका। झारखंड क्रांति सेना ने गोड्डा ललमटिया थाना अंतर्गत सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है। क्रांति सेना के महासचिव निखिल मुर्मू ने कहा कि सूर्या हांसदा के एनकाउंटर का साजिश राजनीतिक गलियारे से रची गई। इस कथित एनकाउंटर की हम कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जो भी झारखंडी आदिवासी लूट-खसोट, जुल्म, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है। उसकी आवाज को सूर्या हांसदा की तरह ही हत्या कर दबा दिया जाता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पूछा कि आखिर 500 अनाथ, बेघर बच्चों का भरण पोषण शिक्षा देने वाला व्यक्ति कुख्यात अपराधी कैसे हो सकता है।

पहले से तय था सूर्या हांसदा की हत्या कर एनकाउंटर का रूप देना

केंद्रीय अध्यक्ष अमर मरांडी ने कहा कि हमें एक स्वर में सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने की जरूरत है, अन्यथा ऐसे कुकृत्य करने वालों का मनोबल बढ़ जाएगा। संगठन के केंद्रीय सदस्य राजीव बास्की ने पुलिसिया कार्रवाई पर कड़े सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर रात के वक्त उस व्यक्ति को जंगल में ले जाकर हथियार खोजने की क्या जरूरत थी। कहीं न कहीं पहले से तय था कि सूर्या हांसदा की हत्या कर एनकाउंटर का रूप देना है। बास्की ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो यह एक वृहद आंदोलन का रूप लेगी। इस अवसर पर प्रेम हांसदा, राजू हांसदा, अमित मुर्मू, लव किशोर टुडू, रविराज मरांडी, सुरेश कुमार, राजकिशोर आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *