एसकेएमयू के दो कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्य बदले गए

एसकेएमयू के दो कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्य बदले गए

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) प्रशासन ने मंगलवार को दो कॉलेजों एस.आर.टी. कॉलेज, धमड़ी और गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के प्रभारी प्राचार्य बदल दिए हैं।

एस.आर.टी. कॉलेज, धमड़ी के नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ. शंभू कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। वे एस.पी. कॉलेज, दुमका में राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय के पूर्व जनसंपर्क पदाधिकारी रह चुके हैं। इनकी नियुक्ति डॉ. निमाई चंद्र दास के स्थान पर की गई है।

वही गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के नए प्रभारी प्राचार्य बनाए गए हैं डॉ. विवेकानंद सिंह, जो उसी कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं। इन्होंने स्मृति कुमारी का स्थान लिया है।

दोनों ही नव-नियुक्त प्रभारी प्राचार्य 2008 बैच के सहायक प्राध्यापक हैं। विश्विद्यालय के अनुसार, पूर्व प्रभारी प्राचार्यों ने व्यक्तिगत कारणों से पदमुक्ति का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने नई नियुक्तियां कीं। इस निर्णय की आधिकारिक अधिसूचना विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार द्वारा मंगलवार को जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *