अवैध बालु उठाव की सूचना पुलिस को देने के कारण अशोक ने चलायी गोली : उत्तम मण्डल

अवैध बालु उठाव की सूचना पुलिस को देने के कारण अशोक ने चलायी गोली : उत्तम मण्डल

दुमका। होटल संचालक उत्तम मंडल ने बताया कि चार-पांच वर्ष से वह अशोक हेम्ब्रम के साथ पार्टनरशिप में बालु का अवैध कारोबार किया करता था। अशोक हेम्ब्रम के नाम से वैद्य बालु डंपिंग में शाम से लेकर पूरी रात अवैध बालु का नदी से उठाव कर डंप किया जाता था। दो वर्ष पूर्व अशोक ने उसे इस धंधे से दरकिनार कर दिया। वह वैद्य डंपिंग में स्टोर कर रखे गये अवैध बालु में से अपना हिस्सा मांग रहा था जिसको लेकर दोनों में टकराव चल रहा था। उसने अवैध बालु कारोबार का हिसाब कर बकाया राशि की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं करने से वह बालु का उठाव नहीं करने देगा। मानसून के कारण एनजीटी द्वारा बालु उठाव पर रोक लगाये जाने के बावजूद अशोक हेम्ब्रम अपने गुर्गों के साथ शाम छह बजे से लेकर सुबह तक बिजयपुर बालु घाट से बालु का उठाव कर रहा था जिसके बारे में उसने सैकड़ों बार पुलिस को सूचना दी। अशोक हेम्ब्रम व उसके सहयोगी शराब पीकर पूरी रात बिजयपुर बालु घाट व दुमका-गोविंदपुर सड़क पर मताली व गुंडई करने के अलावा पिस्तौल के बल पर ट्रकों से अवैध वसूली भी करता था। थाना के अलावा डीएसपी और एसपी को भी इसकी शिकायत की जिससे अशोक नाराज चल रहा था। अशोक हेम्ब्रम ने जान मारने की नीयत से उसके होटल में हमला कर दिया। अशोक हेम्ब्रम व अशोक मंडल दोनों पिस्तौल लेकर उसके लाईन होटल में पहुंचे और छह राउंड गोली चलाई। संयोग से वह होटल में नहीं था। होटल में काम करने वाले इलियास को जमकर पीटा। होटल में बैठे जामा थाना क्षेत्र के गायबथान गांव के चंदन राय और गौरचंद्र पाल से भी मारपीट की। रात को उत्तम से सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *