54 बीघा जमीन कब्जे को लेकर हुए घटना में एक की मौत दोनों पक्षों के 5 लोग गिरफ्तार

54 बीघा जमीन कब्जे को लेकर हुए घटना में एक की मौत दोनों पक्षों के 5 लोग गिरफ्तार

दुमका में खूनी संघर्ष में घायल वृद्ध की मौत, चलेगा हत्या का मुकदमा

दुमका। जामा थाना पुलिस ने सोमवार को भटनिया पंचायत के फाड़ासिमल गांव में 54 बीघा विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल पत्थल दरवे (65 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिये सोमवार को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से धनबाद के लिये रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार के सुबह उसकी मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार तेज़ धारदार हथियार से पत्थल दरवे के सर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जबकि दो और गंभीर रूप से घायल का इलाज फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों से 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष से आरोपी तूफान सिंह और ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह को जबकि दूसरे पक्ष से गौरीशंकर दरवे, भिनु दरवे और पंचानन दरवे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि संतोष दरवे के बयान पर कांड संख्या 93/21 के तहत भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 324, 325, 326, 307, 120 बी, 504, 506 में 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि सूरज सिंह के बयान पर कांड संख्या 94/21 के तहत भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 324, 325, 326 और 307 में 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति की मौत होने के कारण अब कोर्ट से कांड सं. 93/21 में भादवि की धारा 302 जोड़ने का आग्रह किया जायेगा। इस कांड के अभियुक्तों पर अब कोर्ट में हत्या का मामला भी चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *