वनवासी कल्याण परिषद को सांसद निधि से एंबुलेंस देंगे सुनील सोरेन

वनवासी कल्याण परिषद को सांसद निधि से एंबुलेंस देंगे सुनील सोरेन

दुमका। वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रहे स्व. जगदेव उरांव की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी जीवनी पर रचित पुस्तक का विमोचन दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने किया। मौके पर सांसद ने कहा कि स्व. जगदेव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है। शीघ्र ही वे अपनी सांसद निधि से एक एंबुलेंस वनवासी कल्याण परिषद को उपलब्ध कराएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा में इजाफा हो सके। कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि लगभग ढाई दशक तक अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने लगभग 50 हजार लोगों को परिषद से जोड़ा था। अखिल भारतीय ग्राम उत्थान प्रमुख विदेश्वरी साहू ने स्व. उरांव की जीवनी बताई। इससे पूर्व परिषद के दुमका नगर सचिव सह प्रांतीय प्रचार प्रमुख इं. केएन सिंह ने अगले एक साल की कार्ययोजना की चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन सुशील सोरेन ने किया। मौके पर डा. सोमनाथ दत्ता, स्वामी आत्मानंद, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह मुन्ना, मनोज सिंह, सोनी हेंब्रम, विपिन अग्रवाल, दिनेश सिंह, विमल मरांडी, गुंजन मरांडी, विनोद उपाध्याय, कैलाश उरांव, प्रो प्रशांत, राजीव मिश्र, नंदलाल सोरेन, सुलेमान, गायत्री जायसवाल, दत्ता हांसदा, बाबूराम सोरेन, शिव बालक भगत, अशोक पाल, शिव लाल मरांडी, सूरज मुर्मू, रमेश मंडल, विजय टुडू, बंदे उरांव समेत कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *