
भाजपा संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की घोषणा
दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला कार्यालय डंगालपाड़ा में रविवार को संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों के नामों की विधिवत घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने की, जबकि दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने नामांकन प्रक्रिया के बाद चयन की आधिकारिक घोषणा की। संगठन पर्व के तहत दुमका नगर मंडल से मृणाल कुमार मिश्रा को एक बार फिर मंडल अध्यक्ष चुना गया, जिससे वे लगातार तीसरी बार इस दायित्व पर निर्वाचित हुए। वहीं नगर मंडल के लिए दीपक स्वर्णकार को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया।

सदर, गांदो, बसमता व मसलिया मंडलों में चयन
दुमका। दुमका सदर मंडल के लिए मनीष कुमार को मंडल अध्यक्ष एवं रंजीत यादव को मंडल प्रतिनिधि चुना गया। गांदो मंडल से गणपति पाल अध्यक्ष और मार्शल ऋषिराज टुडू प्रतिनिधि बने, जबकि बसमता मंडल से नंदकिशोर मंडल को अध्यक्ष और विवेकानंद राय को प्रतिनिधि बनाया गया। मसलिया मंडल में सहदेव मरांडी को अध्यक्ष तथा मृणाल कांति आचार्य को मंडल प्रतिनिधि चुना गया।

जामा और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की घोषणा
दुमका। जामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ मंडल के लिए भोला मांझी को मंडल अध्यक्ष एवं मनोज पाण्डेय को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया। वहीं भतुड़िया मंडल से नवलकिशोर मांझी अध्यक्ष और पवन राय प्रतिनिधि चुने गए। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के जरमुंडी मंडल से मिथिलेश कुमार झा को अध्यक्ष तथा अनुप कुमार सिन्हा को मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया।
बासुकीनाथ नगर मंडल व सम्मान समारोह
दुमका। बासुकीनाथ नगर मंडल के लिए पूनम देवी को मंडल अध्यक्ष एवं प्रवीण चन्द्र सिंह को मंडल प्रतिनिधि चुना गया। घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नेताओं ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और मजबूत मंडल नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।


