फिर मुस्ताक अली बने अध्यक्ष, मनोज घोष सचिव निर्वाचित

फिर मुस्ताक अली बने अध्यक्ष, मनोज घोष सचिव निर्वाचित
Share this news

दुमका चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन

दुमका। दुमका चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवीन सत्र 2026द-2028 के लिए श्री अग्रसेन भवन के सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में दुमका के प्रतिष्ठित व्यवसायियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से श्री मोहम्मद मुस्ताक अली (खोखन दा) को अध्यक्ष, डॉ. मनोज कुमार घोष को सचिव तथा श्री मनोज कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। पदाधिकारियों के चयन की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

दुमका। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव पदाधिकारी सियाराम घिड़िया एवं सह-चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार दारुका की देखरेख में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। चूंकि किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था, इसलिए उपस्थित सदस्यों की सहमति से तीनों प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया।

पूर्व सत्र के कार्यों की सराहना, नई उम्मीदें

दुमका। इस अवसर पर चौंबर के संरक्षक सियाराम घिड़िया ने कहा कि पूर्व सत्र में भी इन्हीं पदाधिकारियों के नेतृत्व में चैंबर ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और उनकी कार्यशैली की सराहना राज्य स्तर तक हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सत्र में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

दिसंबर तक शेष पदाधिकारियों के मनोनयन की तैयारी

दुमका। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि दिसंबर माह तक शेष 22 पदाधिकारियों का मनोनयन कर कार्यकारिणी को पूर्ण और सुदृढ़ स्वरूप दिया जाएगा। बैठक का समापन व्यापारिक हितों की रक्षा तथा दुमका के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला