दुमका के नोनीहाट के पास भीषण सड़क हादसा

दुमका के नोनीहाट के पास भीषण सड़क हादसा

बिहार के मधेपुरा के परिवार के तीन सदस्य और ड्राइवर घायल

दुमका। दुमका के नोनीहाट के पास मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बिहार के मधेपुरा जिला का कार चालक और 10 वर्षीय बालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। यह दुर्घटना कार के डिवाईडर से टकराने के कारण हुई है।

घायलों में 10 वर्षीय बालक और 75 वर्षीय वृद्ध शामिल

दुमका। हंसडीहा पुलिस ने घायलों को दुमका के पीजेएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में अजीत कुमार झा (75 वर्ष), कविता झा (50 वर्ष), अमित कुमार झा (10 वर्ष) और कार चालक मो अख्तर (50 वर्ष) शामिल हैंं।

पीजेएमसी अस्पताल से चले गये सभी घायल

दुमका। चारों में से कार चालक गंभीर रुप से घायल बताया जाता है। सभी घायल बेहतर ईलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच से खुद हायर सेंटर चले गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *