
दुमका। जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती से शादी का प्रलोभन देकर यौन शौषण करने एवं गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। मामलें में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अम्बापघार गांव के कौशल मंडल को मंगलवार को जेल भेज दिया।
मोबाइल से बातचीत के दौरान दोनों में हुआ प्यार
इस मामले में पीड़िता ने बताया है कि वर्ष 2023 में अम्बापाघर गांव के कौशल मंडल से उसकी बातचीत शुरू हुई। दोनों में मोबाइल से बातचीत होते होते दोनों एक दूसरे से प्यार हो गया जिसमें आरोपित ने जनवरी 2024 को शादी का झांसा देकर उसके घर में ही शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद यह सिलसिला चलता रहा।
सूरत, विशाखापत्तनम और चेन्नई में रहे दोनों
फरवरी 2025 को कौशल उसे सूरत शहर ले गया। वहां दोनों रहने लगे। वहां चार महीने रहने के बाद विशाखापत्तनम चले गए। वहां कुछ दिन बाद उसे चेन्नई ले गया। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपित ने शादी करने से मना करते हुए उसे रखने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता को आवेदन दिया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


