एसकेएमयू ने यूजी में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक

एसकेएमयू ने यूजी में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) सत्र 2025-29 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा तकनीकी कारणों से चांसलर पोर्टल की कार्यप्रणाली धीमी होने के कारण लिया है। पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा यूजी नामांकन के लिए अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई थी। किंतु बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि तकनीकी कारणों से वे आवेदन प्रक्रिया समय पर पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए कुलपति प्रो. कुनुल कंदिर के निर्देश पर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जयनेंद्र यादव द्वारा एक औपचारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथि को 30 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – अब छात्र-छात्राएं 30 जून तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रथम मेरिट सूची जारी होने की तिथि- 5 जुलाई को सम्बन्धित महाविद्यालय द्वारा प्रथम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।

प्रथम मेरिट सूची के आधार पर नामांकन तिथि – चयनित छात्रों को 8 जुलाई से 25 जुलाई के बीच अपने संबंधित महाविद्यालयों में नामांकन लेना होगा।

द्वितीय मेरिट सूची जारी होने की तिथि – 30 जुलाई को द्वितीय मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।

द्वितीय मेरिट सूची के आधार पर नामांकन तिथि – दूसरे चरण के तहत चयनित छात्रों को 31 जुलाई से 8 अगस्त 2025 के बीच नामांकन लेना होगा।

कक्षा आरंभ होने की तिथि – स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 11 अगस्त 2025 से आरंभ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *