श्रावणी मेला महोत्सव में प्रस्तुति के लिए 35 सांस्कृतिक दलों ने दिया ऑडिसन

श्रावणी मेला महोत्सव में प्रस्तुति के लिए 35 सांस्कृतिक दलों ने दिया ऑडिसन

दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 में बासुकीनाथ धाम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक दलों का चयन एवं ग्रेडिंग कार्यक्रम 26 जून को दुमका के इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 35 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। दल चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने अत्याधुनिक लाइट एवं साउंड सिस्टम के बीच अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के रूप में उप निदेशक, जनसंपर्क रोहित कंडुलना, जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, चुंडा सोरेन, सुशील कुमार सिंह, तथा जीवन ज्योति चक्रवर्ती उपस्थित थे। निर्णायकों ने दलों के प्रदर्शन की गुणवत्ता, सांस्कृतिक प्रस्तुति की मौलिकता एवं प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया। चयनित दलों को श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे हजारों श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *