इमाम हुसैन की याद में 15 मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान

इमाम हुसैन की याद में 15 मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान

दुमका। मुस्लिम यूथ कमिटी दुमका के द्वारा इमाम हुसैन की याद में जुम्मा के नमाज़ के बाद ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम युवओं द्वारा 15 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान करनेवालों में अंजुमन इस्लामिया के सदर परवेज अली, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरामुल हसन आलम, सीनियर अधिवक्ता राजा खान, शारीक आलम, जिला क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष फरीद खान, डॉ नुरुल हुदा एवं अन्य मुस्लिम युवाओं ने ब्लड डोनेशन करके लोगों की भलाई के लिए अपना योगदान दिया। मौके पर अफ़रीद खान, जैकी अंसारी, असलम खान, दानिश खान, कामरान मुशर्रफ, जीशान मुशर्रफ, इमरान हैदर, इरशाद खान, तस्लीम खान, आदिल खुर्शीद ने ब्लड डोनेशन करने वाले लोगों की सराहना की और इस तरह के नेक काम लगातार करने की अपील की।

रिलायंस कंपनी के 08 कर्मियों ने भी किया रक्तदान

दुमका। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के दुमका ऑफिस में 04 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तम सिन्हा के संयोजन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 8 कर्मियों और ग्रहकों ने रक्तदान किया। यहां बता दें कि ब्लड डोनेशन मोटिवेटर अतुल गेरा के प्रयास से रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन 06 जुलाई को और उससे पूर्व झारखण्ड के विभिन्न जिलों में भी रियलांस कंपनी के कर्मी और उसके ग्राहक रक्तदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *