निर्धारित रूट से ही मुहर्रम का जुलूस निकालेंगे अखाड़ा: डीसी

निर्धारित रूट से ही मुहर्रम का जुलूस निकालेंगे अखाड़ा: डीसी
Share this news

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला स्तर पर शांति समिति की हुई बैठक

दुमका। 6 जुलाई को मनाये जाने वाले मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में 04 जुलाई की शाम इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी लाइसेंस धारी अखाड़ों को निर्धारित रूट से ही जुलूस आयोजित करने एवं किसी भी परिस्थिति में रूट ना बदलने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई अफवाह सामने आती है, तो इसकी जानकारी नजदीकी थाना अथवा जिला प्रशासन को दी जाए। उन्होंने शांति व्यवस्था बिगड़ने की घटना होने पर अविलम्ब इसकी सूचना नजदीकी थाना अथवा जिला कण्ट्रोल रूम को देने की बात कही। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। किसी भी तरह की विधि व्यवस्था के समस्या की सूचना मिलने पर उसके निवारण के लिए त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया।

ताजिया की लंबाई 4 मीटर से अधिक न हो

उपायुक्त ने शांति समिति के सभी सदस्यों को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए जा रहे दिशा-निर्देशों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी अखाड़ों और अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की। जुलूस के दौरान लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ताजिया की लंबाई 4 मीटर से अधिक ना हो। बिजली विभाग के द्वारा यथा संभव बिजली नहीं काटी जाएगी। मुहर्रम के दौरान अप्रिय घटना के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा ड्रोन से दुमका शहरी क्षेत्र की निगरानी की जायेगी। उपायुक्त ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एवं अग्निशमन अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्य करने का निर्देश दिया।

शरारती तत्वों के बारे में पुलिस को दें सूचना: एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार ने अखाड़ा समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत वैसे शरारती तत्व जो पर्व के दौरान सौहार्द पूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें चिन्हित कर पुलिस को सूचित करने की अपील किया। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर साइबर सेल के द्वारा सतत निगरानी रखी जायेगी। सोशल मीडिया में भ्रामक अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य, अखाड़ों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला