ब्रेकिंग न्यूज: दो बाइक के आम सामने टक्कर में शिक्षक का अंगूठा कट कर जमीन में गिरा, एक युवक का मौत,

Share this news

पाथरा के समीप हादसे में शिक्षक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल, सिउड़ी में चल रहा इलाज

दुमका। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर रानेश्वर प्रखंड के पाथरा के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि प्राथमिक विद्यालय कोलाईबाड़ी के शिक्षक सुब्रत दे और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक सुब्रत दे अपनी पत्नी के साथ बाइक से शिलाजोड़ी गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रानेश्वर प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत अंतर्गत रागडीह गांव निवासी रूबी सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई।

शिक्षक का पैर का अंगूठा कटकर सड़क पर गिरा।

टक्कर में शिक्षक सुब्रत दे के एक पैर का अंगूठा कटकर घटनास्थल पर ही गिर गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। बताया जाता है कि शिक्षक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर रानेश्वर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद रूबी सोरेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिक्षक सुब्रत दे और उनकी पत्नी का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों का सिउड़ी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त की।

बुधवार को थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS