गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5-6 डिब्बे पटरी से उतरे, ब्रेक फेल होने की आशंका
असम। गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13125) हादसे का शिकार हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में ट्रेन के पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है।
दिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह हुआ हादसा,
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 6ः54 से 7 बजे के बीच हुआ। ट्रेन मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन को लूप लाइन पर रोकने के दौरान ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में इंजन सहित ट्रेन के 5-6 डिब्बे पटरी से उतरने का दावा किया जा रहा है।


