चिकनियां में निकला काला नाग

चिकनियां में निकला काला नाग
Share this news

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

दुमका। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के चिकनियां गांव में सोमवार दोपहर को सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर मंडल के घर में अचानक काला नाग सांप निकल गया। सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूटने लगे। जानकारी के अनुसार बालेश्वर मंडल कमरे में रखे पुआल को मवेशी को खिलाने के लिये निकाल रहे थे कि उनकी नजर अचानक बड़ा काला नाग सांप पर पड़ी जो पुवाल के ढेर से बाहर निकलने के लिये दीवाल पर चढ़ रहा था। लेकिन चढ़ नहीं पाया और उसी पुवाल के ढेर में छिप गया।

एक घंटे के अंदर पहुंच गयी रेस्क्यू टीम

अचानक घर में सांप देखकर घर के सभी लोगों के होश उड़ गये। आनन फानन में डीएफओ सात्वीक कुमार को दुरभाष द्वारा सूचना दिया गया। लगभग एक घंटे के अंदर रेस्क्यू टीम चिकनियां पहुंच गयी। टीम द्वारा धीरे धीरे पुवाल को हटाया गया। इसके उपरांत काला नाग सांप को चिमटे के सहारे पकड़ कर ड्राम में भरा गया।

छह फीट लंबा था सांप

सांप लगभग छह फीट लंबा था। सांप को देखने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वनरक्षी बरनाड मरांडी ने बताया कि सांप को सुरक्षित मसलिया के गुमरो जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू टीम में टुकटुक चालक व राधेश्याम शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS