दुमका में कोयला लदे हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

दुमका में कोयला लदे हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
Share this news

दुमका। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे के गम्हरिया मोड़ के पास कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गया। हाइवा की लापरवाही देखते हुए स्थानीय लोगों ने गम्हरिया मोड़ के पास दो घंटे मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक ने दोनों को करवाया भर्ती

दुर्घटना की खबर मिलते ही बीजीआर के सड़क सुरक्षा प्रबंधक मनोज चांद घायल दोनों युवकों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों घायलों की पहचान जेएमएम प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा के छोटे भाई सनातन हांसदा और चाचा कड़ियु हांसदा के रूप में हुई है। दोनों काजीकेंद गांव के निवासी हैं।

कोचापानी से अपने घर काजीकेंद जा रहे थे दोनों

कड़ियु हांसदा ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर मेहमान के घर कोचापानी से अपने घर काजीकेंद घर जा रहे थे। इसी बीच गम्हरिया मोड़ के पास अमड़ापाड़ा की तरफ से दुमका की ओर जा रही कोयला लदे एक हाइवा दूसरे हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान बाइक को ठोकर मारकर भाग गया।

पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त हाईवा को किया जप्त

दुर्घटना में घायल कड़ियु हांसदा को सिर पर आंशिक रूप से चोट आई है जबकि सनातन हांसदा के सिर में गहरी चोट आई है। जख्म में आठ टांके लगाए गए हैं। सनातन हांसदा को बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद भाग रहे कोयला लदे हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS