रात के एक बजे अपनी भाभी के कमरे में घुस गया मौसेरा देवर, फिर जो हुआ …

रात के एक बजे अपनी भाभी के कमरे में घुस गया मौसेरा देवर, फिर जो हुआ ...
Share this news

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में देवर भाभी के पवित्र रिश्ते को तार – तार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी मौसेरी भाभी की इज्जत लूट ली। दरअसल पीड़िता अपने ससुराल से मायके गई थी। उसका मौसेरा देवर गणेश हांसदा उसके पति के ही गांव में रहता है,। उसे जब इस बात की जानकारी हो गई कि उसकी भाभी मायके गई है तो वह रात में करीब एक बजे भाभी के मायके पहुंच गया। गणेश बांस का दरवाजा हटाकर घर में घुस गया और भाभी के साथ दुष्कर्म किया। फ़िर वहां से भाग निकला। पीड़िता का पुलिस ने दुमका के पीजेएमसीएच में मेडिकल जांच करवाया है। है।

10 सितम्बर को ही हुई थी यह घटना

दुमका। भाभी और देवर के रिश्ते को कलंकित करने की यह घटना 08 दिन पूर्व 10 सितंबर की है। पीड़िता 17 सितम्बर को थाना पहुंची और उसने लिखित आवेदन देकर पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके मौसेरे देवर गणेश हांसदा ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में न्याय की गुहार लगाई है। इधर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने कांड संख्या 103/25 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 64 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश हांसदा को गिरफ्तार लिया है। गुरूवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घटना को लेकर गांव में बैठी थी पंचायत

दुमका। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद उसने अपने पति को सारी जानकारी दी। उसके पति ने इस घटना को लेकर ग्राम प्रधान को सूचना दी और गांव में पंचायती भी बुलाई गई। पंचायती में आरोपी को बुलाया गया। वह पहुंचा भी पर उसने भाभी के साथ दुष्कर्म करने की इस घटना से साफ इनकार कर दिया। इस कारण प्राथमिकी दर्ज करवाने में विलंब हुआ। जब पंचायती में फैसला नहीं हुआ तब पीड़ित थाना पहुंची।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS