बालूघाटों के नीलामी प्रक्रिया के बारे में कंपनियों को दी जानकारी

बालूघाटों के नीलामी प्रक्रिया के बारे में कंपनियों को दी जानकारी
Share this news

जिले के 10 प्रखण्ड में तीन ग्रुपों में 32 बालु घाटों की होनी है नीलामी

दुमका। समाहरणालय सभागार में दुमका जिला के कैटेगरी-2 बालूघाटों के समूह के नीलामी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित की गयी। दुमका जिला के कैटेगरी-2 बालूघाटों के तीन समूह के नीलामी हेतु इस प्री बिड मीटिंग में इक्षुक व्यक्तियों एपं कंपयिों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीनों ग्रुपों में कुल मिलाकर जिले के 32 बालु घाटों की नीलामी की जानी है। जिला स्तरीय कमिटी के सदस्यों के द्वारा तकनीकी बिंदुओं एवं ई निविदा के संबंध में जानकारी दी गयी। पीपीटी के माध्यम से उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

बालू घाटों को गूगल मैप के माध्यम से दिखाया गया

जिले में अवस्थित बालू घाटों को गूगल मैप के माध्यम से दिखाया गया। जानकारी दी गयी कि निविदा दस्तावेज डाउनलोड प्रारम्भ करने की तिथि- 01.09.2025 है। अग्रधन राशि जमा तथा निविदा दस्तावेज अपलोड करने की प्रारम्भिक एवं अंतिम तिथि 02.09.2025 से 12.09.2025 के शाम 4 बजे तक है। तकनीकी निविदा की जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच एवं मूल्यांकन कर सफल निविदादाताओं की सूची सिस्टम में अपलोड करने तथा प्रारम्भिक वित्तीय प्रस्ताव के मूल्यांकन की तिथि- 15.09.2025 को शाम पांच बजे तक है। ई-निलामी प्रारम्भ एवं समाप्ति होने की तिथि एवं समय-20.09.2025 को 10 बजे पूर्वाहन से 6 बजे अपराहन तक होगा।

कैटेगरी-2 बालूघाट

ग्रुप-ए

1- हरिपुर (दुमका),

2. विजयपुर,

3. मगुर्डीह,

4 छोटा कामती,

5 कुमीरदाहा,

6 हरियाखा,

7 नारंगी,

8. रंगा,

9. एकतल्ला,

10 फुलसाहारी,

11. बेनियाग्राम,

12 मुरलीचक,

13 ढेकचागोंघा-1,

14 ढेकचागोंघा 2,

15. आसनजोर

ग्रुप-बी

1 हरिपुर (जरमुंडी),

2 हरिंगोहाल बी,

3 हरिंगोहाल ए,

4 केंदुआबिहार,

5. सिमरा (जामा)

6 मुरमाला,

7 कालीपुरंगा,

8 बरमासिया,

9. नयाडीह-आसनबनी-दूधानी,

10 सेमरा (जरमुंडी),

11 रेरहा,

12 महुलपुर

ग्रुप-सी

1 अमरपुर,

2 जरका-नवाडीह,

3 कुसुमघाटा,

4 कटनाई,

5. दिगुली

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS