दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें,

Share this news

डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण,

दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा और कई दुकानें खोलने की योजना है। मालदा रेल मंडल के डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, पार्किंग और वेटिंग रूम का जायजा लिया।

पार्किंग व वेटिंग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा;
दुमका। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता एवं सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने शुक्रवार को हंसडीहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के विस्तार, पार्किंग व्यवस्था और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। स्टेशन परिसर में फूड प्लाजा और विभिन्न दुकानों के निर्माण की योजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों से परिचालन व्यवस्था और उनके कार्यों की जानकारी ली। वहीं, सीनियर डीसीएम ने स्टेशन परिसर में पार्किंग, वेटिंग रूम और उपस्थिति पंजी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

फूड प्लाजा के साथ खुलेंगी कई दुकानें।
प्लेटफॉर्म के सामने पार्किंग क्षेत्र के समीप खाली जगह का उपयोग कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर चर्चा हुई। प्रस्तावित योजना के तहत फूड प्लाजा के अलावा भोजनालय, नाश्ता, चाय की दुकान, सैलून और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी दुकानें खोलने की संभावनाएं तलाशी गईं। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, स्थानीय युवाओं और कारोबारियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद।
रेलवे अधिकारियों की इस पहल से हंसडीहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान भागलपुर ब्रांच लाइन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार झा, स्टेशन अधीक्षक परमानंद प्रसाद, स्टेशन मास्टर अभिषेक घोष, मिथिलेश कुमार-2, पोर्टर सिकंदर मंडल, सूरज कुमार सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS