दुमका के शिकारीपाडत्रा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, पता नहीं

Share this news

शिकारीपाड़ा के चायपानी गांव के समीप एनएच-114ए पर हादसा, घायलों और कार सवारों की पहचान नहीं

दुमका के शिकारीपाड़ा में एनएच-114ए पर चायपानी गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया। कार सवारों की पहचान और घायलों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

तेज टक्कर से कार क्षतिग्रस्त।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच-114ए के चायपानी गांव के समीप एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

टक्कर के बाद खुला कार का एयरबैग।
दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार का एयरबैग खुल गया। माना जा रहा है कि एयरबैग खुलने से कार सवार लोगों को गंभीर चोट से बचाव मिला होगा। हालांकि, कार में कितने लोग सवार थे और उनमें से कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

कार सवारों की तलाश में जुटी पुलिस।
दुर्घटना का शिकार हुई कार रामपुरहाट से दुमका की ओर जा रही थी। कार सवारों की पहचान और उनकी स्थिति का पता नहीं चल पाया है। शिकारीपाड़ा पुलिस भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन के सवारों की तलाश कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला