डांडिया नाईट में नहीं बजेगा डीजे, सुरक्षा के लिए महिला बाउंसर भी

डांडिया नाईट में नहीं बजेगा डीजे, सुरक्षा के लिए महिला बाउंसर भी
Share this news

दुमका। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुमका में इस बार खास आयोजन किया जा रहा है। दुमका के आउटडोर स्टेडियम में 24 सितंबर को डांडिया धमाल नाइट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक आयोजित होगी। आयोजकों ने स्वीकार किया यह उनका पहला आयोजन है। जिला प्रशासन की ओर से भी आयोजन की अनुमति ले ली गई है। सरकार ने डीजे पर प्रतिबंध लगाया है जिसका हम अनुपालन करेंगे, हमलोग छोटा-मोटा साउंड सिस्टम के साथ यह कार्यक्रम करेंगे।

आम्रपाली दुबे और डीजे एलीना होंगी आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय कला के सदस्य अभिषेक गुप्ता ने सोमवार को बताया कि कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे। यह पहला मौका होगा जब आम्रपाली दुबे दुमका के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनके साथ डीजे एलीना भी अपने ट्रूप्स के साथ प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

आउटडोर स्टेडियम में 24 को होगा कार्यक्रम, चार हजार लोगों को ही प्रवेश

आयोजकों ने बताया कि स्टेडियम के आकार को देखते हुए केवल चार हज़ार लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा। इसके लिए दुमका के अलावा आसपास के जिलों में भी टिकटें बेची गयी है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

तैनात किये जाएंगे 40 बाउंसर और 40 वोलेन्टियर

अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजक टीम पूरी तरह सतर्क हैं। कार्यक्रम स्थल पर 40 बाउंसर और 40 वोलेन्टियर तैनात किये जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला बाउंसर भी बुलवाया गया है। सीसीटीवी का सर्विलेंस भी रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों का स्वागत प्रवेश द्वार पर तिलक और आरती से होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS