दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर तीन घायल, दो रेफर

दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर तीन घायल, दो रेफर
Share this news

हथनंगा और रामपुर के बीच कांवरिया पथ पर हुई दुर्घटना

बासुकीनाथ/निज संवाददाता। दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना का दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला। हथनंगा और रामपुर के बीच कांवरिया पथ पर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना दो बाइक सवार एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसमें एक का पैर टूट गया और कई जगह जख्मी हो गए तो दूसरे को माथे में गंभीर चोटें आई।

दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों हुए घायल

घायलों की पहचान रंगाबाँध हथगंगा निवासी धर्मेंद्र कुमार (36 वर्ष), उसकी पत्नी सुगिया देवी (32 वर्ष) एवं श्रवण मंडल (25 वर्ष) केंदुआ टिकर, जरमुंडी के रूप में हुई है। बताया गया कि श्रवण मंडल बोगली से जरमुंडी जा रहा था तो वही धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था। लेकिन अपने गंतव्य तक पहुंचाने के पहले दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिले। इसी बीच जरमुंडी पुलिस सब इंस्पेक्टर विनय मिश्रा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

निरंजन मंडल ने टोटो से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सड़क दुर्घटना की फौरन जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने घायलों को अस्पताल तल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने के लिए टोल फ्री नंबर 108 पर फोन किया पर यह इमरजेंसी सुविधा नहीं मिली। इसके बाद निरंजन मंडल ने अलग-अलग ई रिक्शा से घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचा दिया। जहां डॉक्टर गुफरान ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसे बाद में परिजनों द्वारा देवघर के कुंडा ले जाया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS