नदी में डूबे चारों किशोरों का शव बरामद, दुमका में मचा हाहाकार

नदी में डूबे चारों किशोरों का शव बरामद, दुमका में मचा हाहाकार
Share this news

मसानजोर से आयी गोताखोरों की टीम ने शेष तीनों किशोरों का शव भी खोज निकाला

दुमका। दुमका के जामा थाना क्षेत्र में मयूराक्षी नदी अंतर्गत मिनी गोवा नामक स्थान पर गुरुवार की शाम स्नान करने के क्रम में डूबे चारों छात्रों के शव निकाल लिए गए हैं। शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम में चारों में से एक कृष्णा सिंह का शव खोज निकाला था। बाद में मसानजोर से गोताखोरों की टीम आई जो नाव लेकर नदी के किनारे से लगभग 25 मीटर अंदर जाकर खोजबीन करना शुरू की। इस टीम ने सबसे पहले सोनवाडंगाल इलाके में रहने वाले उमाकांत ठाकुर के पुत्र कृष कुमार का शव बरमद श किया। इसके 10 से 15 मिनट के अंतर पर गोड्डा के रहने वाले नीलकंठ झा के पोता आर्यन ठाकुर और दुमका एसपी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर कलानंद ठाकुर के पुत्र आर्यन का शव भी खोज निकाला। पुलिस चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीएमसीएच ले गई है। बताया जाता है कि जिस जगह चारों किशोरी का शव मिला है वहां कुआं इतनी काफी अधिक गहराई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS