
बताया रविवार की रात में ही पुलिस ने कर दिया था सूर्या का इनकाउंटर
गोड्डा। सूर्या हासदा के एनकाउंटर के बाद पहली बार इस वारदात की गोड्डा एसपी ने पूरी कहानी बताई है। गोड्डा एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि गोड्डा जिले में कुख्यात सूर्या हासदा की मौत पुलिस एनकाउंटर में हुई है। पुलिस और उसके गैंग के बीच ललमटिया इलाके में लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें वह मारा गया। एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सूर्या हासदा गैंग के द्वारा कुछ दिन पहले गाड़ी पर गोली चलाने के मामला दर्ज किया गया था। इसके खिलाफ ललमटिया थाना में केस किया गया था। जाँच में जानकारी मिली थी कि इसमें सूर्या का हाथ है.और पिछले कई दिनों से अलग अलग क्षेत्र में कोयला पत्थर गाड़ी जो ट्रांसपोर्टिंग में लगी है उस पर ऐसी घटना को अंजाम देते है। इसके बाद एक टीम गठित की गयी और सूचना मिली की कुछ दिन पहले बरहेट में छुप कर बैठा है। वहां भी रेड की गयी लेकिन वहां से भाग निकला इसके बाद फिर रविवार को सूचना मिली कि सूर्या देवघर में है। टीम देवघर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां से पुलिस निगरानी में लेकर उसे ललमटिया लाया गया। जहाँ पूछताछ में कई जानकारी मिली जिसके बाद इसके हथियार और समान की बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर कमलडेयरी पहाड़ के पास पहुंची।

पुलिस जवान की रायफल छीन कर भाग रहा था सूर्या
गोड्डा। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार की देर रात जब कमलडेयरी पहाड़ पहुंची तो सूर्या हांसदा के गिरोह के 10 से 15 लोग पहले से वहां मौजूद थे। पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगे। जब उसके साथियो ने फायरिंग की तो सूर्या भी हथियार छीन कर पुलिस जवान को धक्का देते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस और सूर्या हांसदा के गिरोह के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। सुबह जब सर्च अभियान शुरू किया गया तो पाया गया कि सूर्या हासदा का शव पड़ा था। पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हुई है। सर्च अभियान में हथियार भी मिले है। एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और अलग-अलग बन्दुक के कई खोखा बरामद किये गए है।

मुख्य जानकारी
सूर्या हासदा एक आपराधिक गिरोह का सदस्य था और हाल ही में कोयला-पत्थर ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों पर फायरिंग में लिप्त था।
उसके खिलाफ ललमटिया थाना में मामला दर्ज था; पुलिस को लगातार उसके छुपने की सूचना मिल रही थी।
देवघर में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे ललमटिया लाया गया; पूछताछ में उसके गैंग और हथियारों की जानकारी मिली।
कमलडेयरी पहाड़ के पास पुलिस टीम को उसके 10-15 साथी मिले, जिन्होंने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ के दौरान सूर्या ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, फिर पुलिस और गैंग के बीच आधे घंटे तक गोलीबारी चली।
सुबह सर्च अभियान में सूर्या हासदा का शव बरामद हुआ; मौके से देशी कट्टा, पिस्टल और बंदूक के कई खोखे पाए गए।


