Dumka Update : गहरे गड्ढे में फंसा है एक शव, एनडीआरएफ टीम का इंतजार

Dumka Update : गहरे गड्ढे में फंसा है एक शव, एनडीआरएफ टीम का इंतजार
Share this news

चारों ने संत जोसेफ स्कूल से पास की थी मैट्रिक की परीक्षा

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में मयूराक्षी नदी में शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को चार किशोर डूब गए। इसमें से एक किशोर कृष्णा सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। वह इकलौता बेटा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर तट पर हुई। चार दोस्त, जिनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है, दोपहर में मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे। चारों किशोरों ने दुमका के सेंट जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इनमें से तीन दुमका के ए एन कालेज में और चौथा प्लस टू जिला स्कूल में इंटरमिडिएट में पढ़ रहे थे। जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। ‘‘गुरुवार दोपहर करीब 3ः30 बजे उनके कपड़े और मोबाइल फोन बापूपुरा नदी तट के पास मिले।’’ बताया जाता है कि स्थानीय गोताखोरों को एक और शव मिला है जो गड्ढे में फंसा हुआ है जिस कारण उसे नहीं निकाला जा सका है।

इकलौता बेटा था बक्सी बांध का कृष्णा सिंह

जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मीडिया को बताया, ‘‘स्थानीय गोताखोरों ने कृष्णा सिंह का शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य के शवों की तलाश जारी है।’’ स्थानीय गोताखोरों ने डूबे हुए एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान दुमका शहर के बक्सीबांध मोहल्ला निवासी कृष्णा सिंह (17) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य छात्रों के शवों की तलाश में जिला प्रशासन की मदद के लिए देवघर से एनडीआरएफ की एक टीम बुलाई गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS