सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल ट्रॉफी पर दुमका का कब्जा

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल ट्रॉफी पर दुमका का कब्जा
Share this news

दुमका की टीम ने शिकारीपाड़ा को 04-00 से हराया

दुमका। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में दुमका के कमारदुधानी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में 17 वर्ष से कम आयु के स्कूली बच्चियों के लिए आयोजित 64वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दुमका की टीम ने शिकारीपाड़ा को 04-00 से हराकर एकबार फिर से खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रमंडल स्तरीय मुकाबले में यही टीम दुमका जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। गत वर्ष भी दुमका की टीम ने ही राज्य स्तर भी संताल परगना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता के संचालन में झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम प्रबंधक विभाष चंद्र महतो, शिकारीपाड़ा के एमआइएस समन्वयक विजय कुमार, शिक्षक मदन कुमार, शारीरिक शिक्षक क्रमशः ज्ञानप्रकाश ठाकुर, अमित कुमार,सुमन कुमार, मोइम अंसारी, कुमार नवनीत, शिवराम सिमोन टुड्डू, असीम हेम्ब्रम, प्रीतम मरांडी, जोसेफ मुर्मू, मानवेन्द्र कुमार, राजेश कुमार सरोज, सचिन कुमार, जूली किरण मुर्मू, संतोष कुमार पटेल, दीपांकर कुमार मंडल, सुहागिनी मुर्मू,रामानंद घोष के साथ रेफरी के रुप में इग्न्यायुस टुड्डू, पिंटू मुर्मू,उमेश टुड्डू तथा लारेंस मुर्मू के अलावा मेडिकल टीम के मीना मुर्मू तथा स्नेह क्रिस्मिटीना मरांडी की भूमिका अहम रही।

रानेश्वर को 01-00 से हरा कर जरमुंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

जरमुंडी ने कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में रानेश्वर को 01-00 से परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दुमका ने रानेश्वर को 05-00 तथा शिकारीपाड़ा ने जरमुंडी को 01-00 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया था। नाकआउट चरण के मैच में शिकारीपाड़ा ने रामगढ़ को, जरमुंडी ने गोपीकांदर को रानेश्वर ने कठीकुंड को जामा ने सरैयाहाट को दुमका ने जामा को तथा शिकारीपाड़ा ने मसलिया को परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश पाया था। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाली टीम को आयोजन समिति द्वारा ट्राफी, मेडल के साथ प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किये गये।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS