विवेक बने 8 बॉल पूल प्रतियोगिता के पहले विजेता

विवेक बने 8 बॉल पूल प्रतियोगिता के पहले विजेता
Share this news

उपविजेता अनिकेत समेत सभी प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार

दुमका। दुमका के द रॉयल गेम जोन में आयोजित दो दिवसीय 8 बॉल पूल प्रतियोगिता को विवेक ने जीत लिया है जबकि दूसरे स्थान पर अनिकेत रहे हैं। दुमका में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पूरे जिले से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता एवं उप विजेता कंे अलावा के साथ ही फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर फिरोज अली, मोहम्मद शारिक रॉयल गेम जोन की ओर से अभिषेक, गौरव, सोहेल, प्रसन्ना, अक्षय,गोलू, अमित आदि मौजूद थे।

इंडोर गेम में भी नाम रोशन करें दुमका: मिक्की झा

मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार झा उर्फ मिक्की के द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य सभी 14 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन दुमका शहर के लिए सुखद है। दुमका खेल के क्षेत्र में हमेशा से अपना योगदान देता आया है। ऐसे में अब इंडोर गेम में भी दुमका आने वाले समय में नाम रोशन करें। इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हमेशा वह तत्पर रहेंगे।

रॉयल गेम जोन के द्वारा दुमका के लिए नई पहल: परवेज

विशिष्ट अतिथि जामा मस्जिद के सदर परवेज आलम ने बताया कि खेल हमेशा से लोगों के लिए जरूरी रहा है। लोगों के बौद्धिक मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल का अहम योगदान है। इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह बढ़ता है। दुमका के लिए एक नई पहल रॉयल गेम जोन के द्वारा की जा रही है जिसका सुखद परिणाम आने वाले समय में जरूर दिखेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS