दुमका के भागलपुर रोड में महारो पुल के पास भीषण सड़क हादसा, में 2 युवकों की मौत

Share this news

एक युवक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम, दूसरे की दुर्गापुर ले जाने के दौरान हुई मौत

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो पुल के पास भीषण सड़क हादसे में सरसाबाद गांव के 2 युवकों मनोज मुर्मू और कानिर्स मरांडी की मौत हो गई। जामा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो पुल के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सरसाबाद गांव के 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरसाबाद गांव निवासी मनोज मुर्मू और कानिर्स मरांडी के रूप में हुई है। हादसे में कानिर्स मरांडी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान महारो पुल से पहले वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसा किस वाहन की टक्कर से हुआ और इसके पीछे क्या कारण था, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलने पर जामा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

दोनों युवक थे अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी :राजू पुजहर

सरसाबाद पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता राजू पुजहर ने दोनों युवकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के 2 होनहार युवकों को खोना बेहद दुखद और मर्माहत करने वाला है। दोनों युवक समाजसेवी होने के साथ-साथ अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी भी थे। उनके निधन से गांव और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS