दुमका के शिकारीपाड़ा में ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

Share this news

हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान, ट्रक के पहियों ने स्कूटी को बनाया कबाड़

दुमका के शिकारीपाड़ा में एनएच-114ए पर चायपानी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट पहनने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

चायपानी मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा।

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग (एनएच-114ए) पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चायपानी मोड़ के समीप 15 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने उसे स्कूटी समेत इस कदर रौंद दिया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर लौटने के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर।

मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पातपहाड़ी गांव निवासी आमिर सोरेन के रूप में हुई है। आमिर इंटरमीडिएट का छात्र था और स्कूटी से शिकारीपाड़ा बाजार आया था। बाजार से घर लौटने के दौरान वह स्टोन चिप्स लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी दो हिस्सों में बंट गई और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

माता-पिता का इकलौता बेटा था आमिर।

हादसे में आमिर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्टोन चिप्स लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS