वज्रपात से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

वज्रपात से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
Share this news

भाई घायल, गांव में पसरा मातम

दुमका। दुमका प्रखंड के बिछियापहाड़ी (बूढ़ीडंगाल) गांव में मंगलवार रात वज्रपात की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका भाई घायल हो गया। मृतक बहनों की पहचान शिवलाल मुर्मू की 11 वर्षीय पुत्री मिरु मुर्मू एवं 6 वर्षीय पुत्री अनीता मुर्मू के रूप में हुई है। वहीं उनके भाई देवीलाल मुर्मू का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सांसद प्रतिनिधि पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, शोक जताकर दी आर्थिक सहायता

घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

सरकारी सहायता दिलाने का किया आग्रह, बीडीओ और विधायक से की बातचीत

जॉन सोरेन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन से भी परिवार को हरसंभव सहयोग देने का अनुरोध किया।

झामुमो ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा, ग्रामीणों ने जताई गहरी संवेदना

जॉन सोरेन ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हाजी अब्दुल जब्बार अंसारी, पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS