मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दूसरे घायल युवक की भी मौत

मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दूसरे घायल युवक की भी मौत
Share this news

दुमका। हंसडीहा–दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित कृषि प्रजनन केंद्र के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक डुमरजोर गांव निवासी बंधन कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी दुर्घटना में उनके साथी जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो चुकी थी। दो युवकों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

गुरुवार सुबह जितेंद्र कुमार सिंह और बंधन कुमार बाइक से देवघर स्थित एम्स अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान दोनों युवकों ने तोड़ा दम

पुलिस ने दोनों घायलों को सरैयाहाट सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। देवघर पहुंचते ही गुरुवार को जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान बंधन कुमार ने भी दम तोड़ दिया। लगातार हुई मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है।

जामा चौक पर ट्रक की चपेट में वृद्ध गंभीर रूप से घायल

दुमका। जामा चौक के समीप जामा–पालाजोरी सड़क पर गुरुवार शाम ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जामा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जामा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया।

बबईखोड़ा मोड़ पर स्कॉर्पियो की टक्कर, युवक घायल

दुमका। दुमका–महेशपुर मुख्य मार्ग के बबईखोड़ा गांव के पास अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक आशुतोष मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे गोपीकांदर सीएचसी पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट और बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि के बाद उसे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS