प्रशिक्षु आईएएस नाजिस अंसारी के नेतृत्व में शहर के अतिक्रमण पर चलाया गया बुलडोजर
गांधी मैदान से लेकर डीसी चौक तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करायादुमका। अभी तक नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर केवल खानापूर्ति करता था, लेकिन सोमवार को डीसी के सख्त आदेश और प्रशिक्षु आइएएस नाजिस अंसारी के नेतृत्व में ऐसा अभियान चला कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले दुकानदार हाथ जोड़ते दिखे। दोपहर तीन से शाम सात बजे तक चले अभियान में प्रशासन ने गांधी मैदान से लेकर डीसी चौक तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। दोपहर तीन बजे प्रशिक्षु आइएएस नाजिश उमर अंसारी और सदर सीओ अमर कुमार पुलिस


