दुमका में किसानों के बीच वितरित किए गए 5000 नारियल के पौधे

Share this news

कृषि विभाग, प्रदान एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित

दुमका में किसानों और महिला कृषकों के बीच 5000 नारियल के पौधे वितरित किए गए। कृषि विभाग, प्रदान और जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया।

किसानों को वितरित किए गए 5000 नारियल के पौधे।
दुमका जिले में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने, किसानों एवं महिला कृषकों की आय में वृद्धि करने तथा अनुपयोगी भूमि का सदुपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग, जेएसएलपीएस एवं प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में आत्मा परिसर में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सह नारियल पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा चिन्हित तथा प्रदान एवं जेएसएलपीएस के सहयोग से चयनित लाभुकों के बीच 5000 नारियल के पौधे वितरित किए गए। इससे पूर्व उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

नारियल की खेती से किसानों को मिलेगी दीर्घकालिक आय।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नारियल की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नारियल बहुउपयोगी एवं व्यावसायिक महत्व की फसल है। इसकी खेती किसानों के लिए दीर्घकालिक आय का बेहतर माध्यम बन सकती है। किसान अपने घरों के आसपास, खेतों की मेड़ों तथा विशेष रूप से अनुपयोगी एवं बंजर भूमि पर नारियल के पौधे लगा सकते हैं। जहां सिंचाई और पानी की समुचित व्यवस्था है, वहां इसकी खेती को प्राथमिकता दी जा सकती है। नारियल के पौधों से लंबे समय तक उत्पादन प्राप्त होने से किसानों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर सृजित होंगे।

नारियल के उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग।

उपायुक्त ने नारियल के विभिन्न उत्पादों के व्यावसायिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि इसके फल, पानी एवं अन्य उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है। दक्षिण भारत में नारियल का उपयोग खाद्य पदार्थों, सब्जियों, चटनी एवं विभिन्न व्यंजनों में व्यापक रूप से किया जाता है। स्थानीय बाजारों में भी नारियल पानी की मांग बनी रहती है। ऐसे में जिले के किसान योजनाबद्ध तरीके से इसकी खेती कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

महिला कृषकों को नई कृषि संभावनाओं से जोड़ने पर जोर।

उपायुक्त ने लकीकुंडी एवं कुसुमडीह जैसे क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों एवं महिला कृषकों को कृषि की नई संभावनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोकोनट बोर्ड एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में कृषि गतिविधियों को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के साथ खेतों में पौधारोपण सुनिश्चित करने का निर्देश।

उपायुक्त ने कृषि विभाग, जेएसएलपीएस एवं प्रदान की टीम को आपसी समन्वय के साथ किसानों को नारियल की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल को केवल प्रशिक्षण एवं पौधा वितरण तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि किसानों के खेतों में पौधारोपण सुनिश्चित कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला