पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव का दुमका में स्वागत
दुमका और झारखंड में पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण देने की मांगदुमका/नगर संवाददाता। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना की ओर से झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल के अगुवाई में मोर्चा की ओर से पिछड़े वर्ग की मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन में झारखंड में जातिगत जनगणना कराकर अविलंब पिछड़े वर्गों को आबादी के अनुरूप आरक्ष


