दुमका के धर्मस्थान और सुखजोड़ा नाग मंदिर में भी हुई चोरी

दुमका के धर्मस्थान और सुखजोड़ा नाग मंदिर में भी हुई चोरी
Share this news

धर्मस्थान मंदिर में चोरी, ठाकुरजी को छोड़ बाकी सामान ले गया चोर,

दुमका। हंसडीहा अस्पताल चोरी की गूंज के बीच शहर के टीन बाजार चौक स्थित धर्मस्थान मंदिर को भी चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया। नगर थाना से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित इस आस्था स्थल में चोरी होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर के पुजारी नेपाल चंद्र झा के अनुसार चोर चांदी का श्रृंगार सामग्री और पीतल का बर्तन लेकर फरार हो गया, सिर्फ ठाकुरजी को छोड़ दिया। घटना रात 1 बजे की है और चोर की हरकत सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया चोर, दीवार फांद कर मंदिर में घुसा

सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बिना मुंह ढंके दीवार फांद कर धर्मस्थान मंदिर में घुसता है और चोरी कर फरार हो गया। सुबह होते ही खबर फैल गई और एसडीपीओ विजय कुमार महतो तथा नगर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

सुखजोड़ा नाग मंदिर का दानपेटी चोरों ने उड़ाया, झाड़ी में मिला खाली बक्सा

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार पंचायत अंतर्गत प्रसिद्ध सुखजोड़ा नाग मंदिर में भी मंगलवार रात चोरी की घटना सामने आई। पुजारी देवनंदन मांझी के अनुसार सुबह ग्रामीणों को झाड़ी में मंदिर का दानपेटी फेंका हुआ मिला, जिसमें रखा सारा पैसा निकाल लिया गया था। रोजाना पूजा के बाद मंदिर का फाटक बंद कर दिया जाता है, लेकिन रात में असामाजिक तत्वों ने पेटी तोड़कर पैसा निकाल लिया। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS