दुमका में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1 लाख लूटनेवाला आरोपी गिरफ्तार

दुमका में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1 लाख लूटनेवाला आरोपी गिरफ्तार
Share this news

14 जुलाई को नकाबपोश हथियारबंद चार अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम

दुमका। हंसडीहा में 14 जुलाई को माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ हुई लूटपाट मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त अली हुसैन उर्फ रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि बीते 14 जुलाई को नकाबपोश हथियार लेंस बाइक सवार चार अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी से करीब एक लाख रुपए लूट लिए थे। यह घटना हँसडीहा थाना क्षेत्र के बस बेरवा गांव के समीप स्थित एक पुल के पास घटी थी।

बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था केस

घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा लिखित रूप से पुलिस को दी गई थी। पीड़ित द्वारा दिए आवेदन पर पुलिस कांड संख्या 59/25 धारा 309 (4) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं लुटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अली हुसैन उर्फ रॉकी पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा था।

गुप्ता सूचना पर घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपने घर हँसडीहा में रह रहा है। सूचना मिलने के साथ ही थाना प्रभारी ताराचंद एवं अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर दबीस देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS