यात्रियों से भरी टोटो पलटी, एक रेफर

यात्रियों से भरी टोटो पलटी, एक रेफर
Share this news

एक महिला का हाथ टुट गया एवं अन्य सवार यात्री मामूली रूप से सभी घायल

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका बासुकीनाथ मुख्य मार्ग में सरडीहा गांव के समीप रविवार को यात्रियों से भरी टोटो पलट गयी। टोटो में अधिक पैसेंजर चढ़ाने के कारण मेन रोड में पलट गयी। टोटो में सवार यात्रियों में से एक महिला का हाथ टुट गया एवं अन्य सवार यात्री मामूली रूप से सभी घायल हो गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एक यात्री को फुलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया। दुर्घटना के बाद टोटो चालक यात्रियों को चकमा देकर वाहन सहित भाग गया।

अनियंत्रित कार ने बिजली पोल में मारी टक्कर

दुमका। दुमका जिले के जामा थाना अन्तर्गत दुमका लकड़जोरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात को आमझार गैस गोदाम के पास एक चार पहिया वाहन ने बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दिया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ। जानकारी के अनुसार कार सवार गिरिडीह से तारापीट जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ जाने से सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लदे बिजली पोल में टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दिया। थाना पुलिस बिजली विभाग को सूचना दिया तो बिजली विभाग के कर्मी भी घटना स्थल पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए। बिजली विभाग द्वारा रविवार को पोल का मरम्मत किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS