तीन सड़क हादसे में दादी व पोता की मौत, 31 कांवरिया घायल

तीन सड़क हादसे में दादी व पोता की मौत, 31 कांवरिया घायल
Share this news

सरैयाहाट में कांवरियां वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दादी पोते को कुचला, एनएच जाम

दो दिनों से सोया नहीं था ड्राइवर, झपकी आने के कारण कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी

दुमका। दुमका जिला के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में 31 कांवरिया घायल हो गए। जबकि सड़क किनारे से गुजर रही दादी और पोते की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 133 पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के गंगामारनी के पास देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवरिया मैजिक वाहन गंगामारनी निवासी सुशीला देवी (पति झकसू यादव) और उसके पांच वर्षीय पोते हरिओम यादव को कुचलते हुए स्कॉर्पियो से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में महिला सुशीला देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पोते ने देवघर अस्पताल जाने के क्रम में रस्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में मैजिक पलटने से उस पर सवार बिहार के दानापुर के रहने वाले 17 कांवरियां घायल हो गए। सरैयाहाट पुलिस के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सभी कांवरिया 21 जुलाई को ही देवघर में जलार्पण कर बासुकीनाथ जा रहे थे। चालक सहित कांवरियों का दल दो दिन से सोया नहीं था। चालक को नींद आने की वजह से घटना घटी। चिकित्सकों के अनुसार सभी कांवरिया सुरक्षित हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। हालांकि बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच सभी को समझा बुझा कर जाम हटवाया।

कांवरियों से भरा ऑटो पलटा, यूपी के 12 कांवरिया घायल

दुमका। जिला के कोठिया सहारा मुख्य मार्ग पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चोराजोर मोड़ के पास सोमवार को कांवरियों को लेकर देवघर से बासुकीनाथ जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले 12 कांवरियां घायल हो गए। जिनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले कांवरियों के जत्थे ने देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ जाने के लिए ऑटो को रिजर्व किया था। जल्दी पहुंचने के लिए ऑटो चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। चोराजोर मोड़ के समीप तेज रफ्तार की वजह से वह वाहन से नियंत्रण खो दिया। सरैयाहाट पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दो बाइक की टक्कर में कांवरिया सहित तीन घायल

दुमका। हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह दो बाइक की टक्कर मेंदो बोल बम सहित तीन लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह भागलपुर जिले के भागलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर गांव निवासी संजय चौरसिया व राजकुमार चौरसिया बासुकीनाथ से पूजा अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे इस दौरान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भालकी गांव निवासी पिंटू तत्वा बाइक लेकर पेट्रोल पंप जा रहे थे जैसे ही वह पेट्रोल पंप के समीप मुड़े कि पीछे से आ रही बोल बम की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई घटना में दोनों बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए घटना की सुचना स्थनीय लोगों द्वारा हंसडीहा पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद अवर निरीक्षक एलबी पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नोनीहाट पहुंचा जहां चिकत्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दुमका रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे में घायलों की सूची

सड़क हादसों में घायल हुए लोगों मंें गौरव कुमार, अनिल गोस्वामी, संजय कुमार, दीपक कुमार, टुन्नु कुमार, आशीष कुमार, सूरज कुमार, शैलेश कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार (सभी दानापुर पटना बिहार निवासी), दुर्गावती देवी, शिवशंकर गुप्ता, अजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, चंदमती देवी, सुनीता देवी (सभी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश निवासी), अर्जुन वर्मा (देवघर, झारखंड) संजय चौरसिया, राजकुमार चौरसिया (भागलपुर, बिहार निवासी) पिंटू ततवा (हंसडीहा, झारखंड निवासी) शामिल हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS