ब्रेक के बाद फिर बारिश बरपाएगा कहर

ब्रेक के बाद फिर बारिश बरपाएगा कहर
Share this news

दुमका। झारखंड में एक बार फिर बारिश कहर बरपाएगा। मौसम विभाग ने 24 और 25 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

24 व 25 जुलाई को दुमका में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई को झारखण्ड के पूर्वी भागों यानि बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी भागों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

देवघर, दुमका और जामताड़ा में भी होगी भारी बारिश

25 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी भागों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्वी भागों में देवघर, दुमका और जामताड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है। 26 और 27 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला