दुमका रेलवे ने कोयला स्टॉकयार्ड हटाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर की प्राथमिकी

दुमका रेलवे ने कोयला स्टॉकयार्ड हटाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर की प्राथमिकी
Share this news

आरपीएफ ने बिमल मरांडी, मुन्नी हांसदा, रवि मंडल, पप्पू श्रीवास्तव, अभय कुमार, विष्णु यादव, अमन सिंह और संजय मंडल पर किया मामला दर्ज

दुमका। दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला स्टॉकयार्ड हटाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर आरपीएफ ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य भाजपा नेत बिमल मरांडी समेत 8 नेताओं को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। कोल ब्लॉक के खिलाफ और जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में आगे रहने वाली आंदोलनकारी मुन्नी हांसदा, कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की लड़ाई लड़ने वाले रवि मंडल, लोजपा नेता पप्पू श्रीवास्तव, अभय कुमार, विष्णु यादव, अमन सिंह और संजय मंडल एवं अन्य पर रेलवे एक्ट की धारा 147/145/146 के तहत केस नं 716/25 दर्ज किया गया है। इस मामले में 3 जुलाई को 10 बजे अपना पक्ष रखने हेतु समन जारी किया गया है।

भाजपा नेता बिमल मरांडी ने कहा कि ‘‘दुमका वासियों को प्रदूषण से मुक्ति हम दिला कर रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। जबकि रवि मंडल ने कहा कि पिछले 38 सप्ताह से पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, जिस पर रेलवे को कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अचानक बिना किसी कारण अब उन लोगों का मौलिक अधिकार भी छीना जा रहा है। दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन इसकी चिंता किसी को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बहुत ही बूरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सिर्फ और सिर्फ दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को स्थानांतरित करने की ही मांग कर रहे हैं। लेकिन इसमें भी बीजीआर कंपनी और रेलवे अपनी मनमानी कर रहा है। इन केस मुकदमों से वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दर्जनों शिक्षण संस्थानों के अलावा महिला, बच्चे नौजवान और बुजुर्ग प्रभावित हैं। चंद स्वार्थी तत्वों के हाथों में संबंधित विभाग खेल रहा है। दूसरी ओर आरपीएफ दुमका पोस्ट के इंस्पेक्टर मनोज कुजूर ने कहा कि धरनार्थियों के पास रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करने का कोई अनुमति नहीं है। इन लोगों पर रेलवे के कार्यों में बाधा डालने और आरपीएफ कर्मियों के साथ अभद्रता करने का भी चार्ज लगाया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं