दुमका के डीडीसी बनाये गये अनिकेत सचान

दुमका के डीडीसी बनाये गये अनिकेत सचान
Share this news

रवि जैन कोडरमा और सौरव भुवानिया रांची डीडीसी बने

दुमका। 2020 के आईएएस अधिकारी अनिकेत सचान को दुमका का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहनेवाले हैं। इससे पूर्व वह पूर्वीसिंहभुम (जमशेदपुर) जिला के अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) के पद पर पदस्थापित थे। दुमका में उप विकास आयुक्त का पदभार संभाल रहे आईटीडीए के परियोजना निदेशक रवि जैन को कोडरमा जिला का डीडीसी सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। दुमका के रहनेवाले 2019 बैच के आईएएस सौरव भुवानिया को रांची जिला का डीडीसी सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पूर्व वह वित्त विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS